Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आउटसोर्स विद्युत कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई अहम बैठक, महाप्रबंधक ने दिए सकारात्मक समाधान के संकेत


हरदा। आउटसोर्स विद्युत कर्मचारी संघ जो कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है कि एक महत्वपूर्ण बैठक विद्युत विभाग कार्यालय में महाप्रबंधक विनीत बागड़े के साथ संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना था।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तारपूर्वक महाप्रबंधक के समक्ष प्रस्तुत किया। समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए महाप्रबंधक श्री बागड़े ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करते हुए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद के लिए समय-समय पर बैठकें आयोजित की जानी चाहिए, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सके।

बैठक में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख जितेंद्र सोनी, जिला अध्यक्ष मुकेश धामन्दे, बाह्यस्रोत विद्युत कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र भाटी सहित अभिषेक राजपूत और केतन चन्द्रवंशी भी उपस्थित रहे। इस बैठक को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About