Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भीषण गर्मी को लेकर अभिभावकों की चिंता, स्कूलों में अवकाश या सुविधाएं बढ़ाने की मांग

हरदा। जिले में लगातार बढ़ती गर्मी और तापमान के 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद अभिभावकों और नागरिकों की चिंता बढ़ने लगी है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर आवाज उठाई जा रही है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर एक स्थानीय नागरिक शांति जैसानी द्वारा कलेक्टर हरदा से अपील करते हुए कहा गया है कि हरदा में तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए।पोस्ट में यह भी सुझाव दिया गया है कि यदि अवकाश संभव न हो तो स्कूलों में ग्लूकोज, ठंडा पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके।श्री जैसानी ने अपने संदेश में मध्यप्रदेश शासन और शिक्षा विभाग को भी टैग करते हुए बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए त्वरित निर्णय लेने की मांग की है।

गौरतलब है कि प्रदेश में इन दिनों तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ऐसे में अभिभावकों की मांग है कि प्रशासन समय रहते उचित कदम उठाकर बच्चों को गर्मी से राहत प्रदान करे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About