Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कथित धमकियों से परेशान मैकेनिक ने उठाया खौफनाक कदम, भोपाल ले जाते समय मौत


हरदा। शहर की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय से भोपाल रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय अंतर सिंह राजपूत बाइक मैकेनिक का काम करता था और पत्नी व पांच माह की बेटी के साथ हरदा में रहता था। सोमवार शाम उसने घर के बाथरूम में जहरीली दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे भोपाल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक के बड़े भाई ने आरोप लगाया है कि एक ऑटो पार्ट्स दुकान संचालक अंतर सिंह को लगातार धमकियां दे रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सिटी थाना पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About