CA जैसी देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करना वांशिता की लगन, मेहनत, आत्मविश्वास और निरंतर समर्पण का परिणाम है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है तथा अनेक छात्र-छात्राओं को अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिली है।
वांशिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर मंजिल प्राप्त की जा सकती है।
वांशिता की इस शानदार सफलता पर समाजजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं नगरवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
"सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने वो हैं जो आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हैं।"

0 टिप्पणियाँ