Hot Posts

6/recent/ticker-posts

किसान ने की आत्महत्या : पटवारी, आर.आई. पर FIR निलबंन की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

नपती में 6 बीघा जमीन पड़ोसी के पास जाने से आक्रोश

मध्य प्रदेश के भोपाल संभाग के एक गांव में जमीन की नपती को लेकर हुए विवाद ने एक किसान की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, नपती के दौरान किसान की लगभग 6 बीघा जमीन पड़ोसी के हिस्से में चली गई, जिससे वह गहरे तनाव में आ गया था। इसी तनाव के चलते किसान ने आत्महत्या कर ली। मामला विदिशा जिले कि शमशाबाद तहसील के ग्राम सागुल का है, जहां किसान कालू जाट के पास 6 बीघा जमीन शनिवार को हुई नपती के बाद पुरी जमीन पड़ोसी किसान के हिस्से में चली गई इस बात से आहत होकर किसान ने देर रात खेत की मेड़ पर पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी ।

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। विरोध स्वरूप परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि पटवारी और आरआई द्वारा गलत तरीके से नपती की गई, जिसके कारण किसान को यह कदम उठाना पड़ा।

परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई हो और जमीन वापस दिलाई जाए। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जमीन वापस दिलाने की मांग : परिजनों ने पटवारी और आरआई पर गलत तरीके से जमीन नापने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि नपती में गड़बड़ी के कारण ही यह घटना हुई। परिवार ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जमीन वापस दिलाने की मांग की है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मामले की जांच कराएंगे : मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - प्रेमलता पाल, शमशाबाद तहसीलदार

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About