जारी आदेश के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही और कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में सविता राठौर का मुख्यालय रतलाम निर्धारित किया गया है।
⚖️ क्या है मामला?
आलोट में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी ने हाल ही में आत्महत्या कर ली थी। घटना से पहले सामने आए एक पत्र में उन्होंने नायब तहसीलदार पर काम का अत्यधिक दबाव और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद जिलेभर के पटवारियों में आक्रोश फैल गया था और उन्होंने थाने में धरना देकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
📢 विरोध और दबाव के बाद कार्रवाई
पटवारियों के विरोध, राजनीतिक दबाव और मामले के तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया। पहले नायब तहसीलदार को मुख्यालय अटैच किया गया था, लेकिन विरोध जारी रहने पर अब निलंबन की कार्रवाई की गई है।
🔍 जांच जारी
प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



0 टिप्पणियाँ