🔥 प्रशासनिक दबाव बना मौत की वजह :“नायब तहसीलदार के कथित दबाव से टूटा पटवारी—सुसाइड से पहले लिखी दर्दभरी दास्तान”

🔥 प्रशासनिक दबाव बना मौत की वजह :“नायब तहसीलदार के कथित दबाव से टूटा पटवारी—सुसाइड से पहले लिखी दर्दभरी दास्तान”

पटवारी ने अवैध आदेशों से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम, नोट में खोली सिस्टम की पोल

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आलोट तहसील में पदस्थ पटवारी रवि खराड़ी ने कथित प्रशासनिक दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

सामने आए एक हस्तलिखित नोट में उन्होंने नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट के अनुसार, उनसे राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर, मौका नक्शा और फर्द रिपोर्ट बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।

जब उन्होंने इन अवैध आदेशों को मानने से इनकार किया, तो उन्हें कारण बताओ नोटिस देकर और प्रताड़ित किया गया। इस लगातार मानसिक दबाव ने उन्हें इतना तोड़ दिया कि उन्होंने अपनी जान दे दी।

हालांकि, अभी तक आधिकारिक सुसाइड नोट सामने नहीं आया है, लेकिन जो कागज मिला है, उसमें उनकी पीड़ा साफ झलकती है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी लगते ही पटवारियों में आक्रोश फैल गया है, सोशल मीडिया पर पटवारियों द्वारा अपना रोष प्रकट किया है, आगामी दिनों में पटवारी उग्र आंदोलन कर सकते है ।

👉 अब सवाल ये है—क्या सिस्टम की मनमानी एक और जिंदगी निगल गई?




Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...