Hot Posts

6/recent/ticker-posts

डिजिटल क्रॉप सर्वे में गड़बड़ी पर सख्ती, गलत फोटो अपलोड करने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण के दौरान अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। भू-संसाधन प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश में सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि गलत तरीके से फसल/खेत के फोटो अपलोड करने वाले पटवारियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जारी पत्र के अनुसार, डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य खेत पर उपस्थित होकर फसल के वास्तविक फोटो खींचकर जानकारी दर्ज करने का है। लेकिन रबी सीजन 2025-26 के दौरान यह पाया गया कि कुछ पटवारियों द्वारा ब्लैक/ब्लर (अस्पष्ट) फोटो अपलोड किए गए हैं, जो निर्धारित नियमों के अनुरूप नहीं हैं।

विभाग ने बताया कि ऐसे मामलों की जानकारी सर्वे नंबर और नाम सहित गूगल शीट में संकलित की गई है। कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि नॉन-कम्प्लायंट फोटो कैप्चर करने वाले संबंधित पटवारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। इस संबंध में प्रतिलिपि प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग एवं प्रबंध संचालक एमपीएसईडीसी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About