मुरैना । जिले में पदस्थ रहे एक डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले ने प्रशासनिक और सियासी गलियारों में भी हलचल मचा दी है।
पीड़िता, जो मुरैना की रहने वाली 32 वर्षीय युवती है, ने आरोप लगाया कि उसकी पहचान वर्ष 2025 की शुरुआत में फेसबुक के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर से हुई थी। उस समय वह सबलगढ़ में एसडीएम के पद पर कार्यरत थे। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे मुलाकातों तक पहुंच गई और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
युवती का आरोप है कि अधिकारी ने उससे शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे पर उसने संबंध बनाए, लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया। शिकायत में कहा गया है कि 30 मार्च 2025 को घूमाने के बहाने उसे मुरैना रेस्ट हाउस के पीछे ले जाया गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद सरकारी आवास और ग्वालियर स्थित एक फ्लैट में भी कई बार उसका शारीरिक शोषण किया गया।

0 टिप्पणियाँ