Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हनुमान मंदिर फीडर से जुड़े इन 9 कॉलोनियों में 5 घंटे गुल रहेगी बिजली; मेंटेनेंस के चलते सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

हरदा। शहर के एक बड़े हिस्से में कल बुधवार को नागरिकों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। बिजली कंपनी द्वारा मानसून पूर्व (प्री-मानसून) रखरखाव और आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण 11 केवी हनुमान मंदिर फीडर से जुड़े करीब 9 से अधिक प्रमुख इलाकों की विद्युत सप्लाई कुल 5 घंटे के लिए पूरी तरह बंद रखी जाएगी।सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा ब्लॉकविद्युत वितरण कंपनी से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 3 जून 2026 (बुधवार) को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हनुमान मंदिर फीडर पर बिजली तारों और पेड़ों की छंटाई सहित अन्य तकनीकी मेंटेनेंस के कार्य किए जाएंगे। कार्य की संवेदनशीलता को देखते हुए इस अवधि में सुरक्षा के लिहाज से बिजली बंद रखी जाएगी।  इन कॉलोनियों के उपभोक्ता होंगे प्रभावित  

वृंदावन कॉलोनी,गोकुलधाम कॉलोनी,खुशाल नगर,कुंजविहार,ड्रीमलैंड कॉलोनी,पिंक एवेन्यू,हरिओम नगर,बृजधामशिव कॉलोनी व आसपास का क्षेत्र ।बिजली कंपनी ने की जरूरी काम निपटाने की अपीलबिजली कंपनी के अधिकारियों ने प्रभावित कॉलोनियों के रहवासियों से अपील की है कि वे कटौती के समय (सुबह 9:00 बजे) से पहले ही पीने के पानी का भंडारण और अपने मोबाइल, लैपटॉप व अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज कर लें, ताकि 5 घंटे की इस अघोषित कटौती के दौरान उन्हें और उनके परिवार को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। मेंटेनेंस कार्य समय से पहले पूरा होने पर सप्लाई को तुरंत बहाल भी किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About