Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


हरदा। नगर के प्रतिष्ठित सनफ्लावर इंग्लिश मीडियम स्कूल में दिनांक 13 मई से 30 मई 2026 तक आयोजित 18 दिवसीय समर कैंप का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

समर कैंप में बच्चों को योग, शास्त्रीय नृत्य, कत्थक, क्राफ्ट, कंप्यूटर शिक्षा एवं समसामयिक विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। योग सत्र मे सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। डांस की बारीकियां सिखाईं, संगीत एवं वाद्य यंत्रों के संबंध  में अपनी प्रस्तुति दी आर्ट एंड क्राफ्ट के अंतर्गत घर के बचे हुए सामानों से आकर्षक मनमोहन चित्रकला एवं अन्य आइटम बनाना सिखाए।

कैंप का मुख्य आकर्षण A i का मोबाइल पर किस तरीके से उपयोग किया जा सकता है पर चर्चा साथ ही कंप्यूटर पर "खुला मंच" का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कंप्यूटर का महत्व, उपयोग एवं संपूर्ण जानकारी पर प्रभावी प्रस्तुति दी। छोटे और बड़े बच्चों द्वारा दी गई शास्त्रीय एवं कत्थक नृत्य की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल के एडमिशन के संबंध में भी अभिभावकों से चर्चा की गई। समर कैंप के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जिसका पुरस्कार वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम का एवं कैंप का सफल संचालन शिक्षिका मनीषा जैन एवं सुब्ता श्रीवास्तव ने किया। समापन समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने की। संस्था के सचिव  प्रतीक अग्रवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। आभार प्रदर्शन अंशुल जोशी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष  संजय जैन, भूतपूर्व सचिव  सुरेश चंद्र अग्रवाल, डॉ. राधा मोहन अग्रवाल, लखन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

स्कूल की प्राचार्य श्रीमती भुवनेश्वरी पांडे के कुशल निर्देशन एवं संपूर्ण स्कूल टीम की लगन व मेहनत से यह आयोजन सफल रहा। इस अवसर पर साला प्राचार्य द्वारा स्कूल घर शहर एवं प्रदेश में हमेशा सफाई का ध्यान रखने की बात कही और एक शपथ दिलाकर सभी को इस कार्य में अपना योगदान हेतु अग्रेषित किया समर कैंप की पूरे शहर में सराहना हो रही है और स्कूल प्रबंधन को बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।


--

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About