● सौ के पार पहुंचा कोरोना का आंकड़ा
● 4 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद 101 बढ़ कर हुई संख्या◆ एक्टिव – 57
◆ मौत – 04
◆ स्वस्थ – 40
——————
◆ कुल -101
हरदा। जिले में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना पजेटिव केस लगातार सामने आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि बुधवार 15 जुलाई को 60 सैंपल की रिर्पोट आई। जिसमें 56 नेगेटिव एवं 4 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
इनमें गढ़ीपुरा हरदा निवासी 27 वर्षीय महिला, शिक्षक कालोनी हरदा निवासी 11 वर्षीय बालक , शिक्षक कालोनी हरदा निवासी 47 वर्षीय पुरूष , जय शक्ति होम हरदा निवासी 50 वर्षीय पुरूष शामिल हैं। इस प्रकार अभी तक 101 कोरोना केस आ चुके हैं। वहीँ इनमें से 40 मरीज स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। साथ ही 4 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वर्तमान में 57 एक्टिव केस हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ