Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पंचायत सचिव शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित

हरदा : ग्राम पंचायत जिनवानिया के सचिव जगदीश साकले को निलंबित कर दिया गया है। ग्राम पंचायत में उपस्थित नहीं होने के कारण ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य प्रभावित होने, हितग्राही मूलक योजनाओं में हितग्राही लाभांवित होने से वंचित रहने, मनरेगा योजनांतर्गत जाब कार्डधारियों की ई केवायसी का कार्य, श्रमिक पोर्टल पर श्रमिकों के आवेदनों का सत्यापन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य अनुसार आवास पूर्ण नहीं कराने तथा शासकीय कार्यों में रुचि नहीं लेने से जिला पंचायत सीईओ सचिव साकले को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। 

इसके बाद भी साकले द्वारा जवाब प्रस्तुत नहीं किया। इसके बाद जनपद पंचायत खिरकिया के सीईओ के प्रस्ताव के आधार पर सचिव साकले को जिपं सीईटो अंजली जोसेफ ने मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के अनुसार पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं किया जाकर लापरवाही बरती जाने के कारण मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन और अपील) नियम 1999 के नियम 4 अनुसार निलंबित कर जपं खिरकिया नियत किया। सचिव को शासन नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पत्रता होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About