समाज के कोषाध्यक्ष राजीव जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि उपाध्यायश्री विशेष सागरजी महाराज का मंगल प्रवेश कल 12 मई 2026, प्रातः 7 बजे हरदा नगर में होगा। इस पावन अवसर पर समाजजनों द्वारा भव्य स्वागत की तैयारियाँ की जा रही हैं। नगर के विभिन्न मार्गों को सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं में गुरु दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त करने की तीव्र उत्सुकता देखी जा रही है।
महाराजश्री अपने सरल जीवन, तप, त्याग और आध्यात्मिक प्रवचनों के लिए देशभर में श्रद्धा के केंद्र माने जाते हैं। उनके मंगल विहार से क्षेत्र में धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना का संदेश प्रसारित हो रहा है।
समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन एवं सचिव राहुल गंगवाल ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गुरु भगवंत के मंगलमय स्वागत में सहभागी बनें तथा अपने जीवन को धर्ममय बनाने का सौभाग्य प्राप्त करें। “जय जिनेन्द्र” और गुरु भक्ति के जयघोषों के साथ हरदा नगरी उपाध्यायश्री विशेष सागरजी महाराज के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही है।

0 टिप्पणियाँ