Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घंटाघर मुख्य बाजार में पुलिस ड्यूटी न होने से नागरिक ओर व्यापारी हो रहे परेशान, विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

24 घंटे पुलिस चौकी पर बल तैनात करने एवं यातायात पुलिस लगाने की मांग

हरदा। शहर के हृदय स्थल घंटाघर मुख्य बाजार क्षेत्र में यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिस बल की ड्यूटी न लगने से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक प्रतिनिधि संजय जैन ने आज पुलिस अधीक्षक हरदा को ज्ञापन सौंपकर तत्काल व्यवस्था की मांग की।

संजय जैन ने बताया कि घंटाघर क्षेत्र शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। यहां प्रतिदिन हजारों महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग एवं व्यापारी आते हैं। पुलिस की अनुपस्थिति के कारण पूरे दिन जाम लगा रहता है। अवैध पार्किंग, ठेले एवं अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। "पुलिस न होने से चेन स्नेचिंग, जेबकतरी, लूट की घटनाओं का डर बना रहता है। व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। कोई दुर्घटना होने पर तत्काल मदद भी नहीं मिल पाती है।

*मुख्य मांगें:*  

1. घंटाघर स्थित पुलिस चौकी पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात किया जाए।  

2. प्रातः 9 से रात्रि 9 बजे तक यातायात पुलिस के 2 जवान अनिवार्य रूप से लगाए जाएं।  

3. अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण पर तत्काल कार्रवाई हो।  

संजय जैन ने कहा कि "घंटाघर हरदा की शान है। यहां कानून व्यवस्था दुरुस्त होना चाहिए ताकि महिलाएं-बच्चे बेखौफ खरीदारी कर सकें। पुलिस अधीक्षक से आग्रह है कि जनहित में शीघ्र आदेश जारी करें।" ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं थाना प्रभारी कोतवाली को भी दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About