टिमरनी । भारतीय किसान संघ तहसील टिमरनी द्वारा राधा कृष्ण मंदिर मंडी टिमरनी में मासिक बैठक की गई जिसमें किसानों के हित में बिंदुवार विचार विमर्श कर किसानों को आ रही समस्या के निराकरण के लिए 11 सूत्री मांग का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार दिलीप परते को सौंपा जिसमें भारतीय किसान संघ दीपचंद नवाद ने बताया कि पिछले सीजन गेहूं एवं चने खरीदी में आए संकट को देखते हुए सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी शीघ्र प्रारंभ कर, उत्पादित मूंग शतप्रतिशत खरीदा जाना चाहिए, पिछले गेहूं चने के सीजन जैसी सरकार को खरीदी में भूल नहीं करना चाहिए, उस भूल का परिणाम भी सरकार को भोगना पड़ा था,
समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं का भुगतान अभी भी शेष है , भुगतान शीघ्र किया जावे जैसे हेमंत बाई बद्री प्रसाद ग्राम पोखरनी एवं भारत सिंह उमराव सिंह ग्राम रायबोर तथा श्याम बाई दिलीप सिंह ग्राम वघवाड़ तथा संतोष कुमार श्यामलाल ग्राम वघवाड़ इन किसानों को बोनस राशि मिल चुकी है परंतु समर्थन मूल्य राशि अभी तक नहीं मिली है शीघ्र दिलाई जावे।
ई टोकन काटने के बाद भी सेलर के पास खाद उपलब्ध नहीं हुआ यह समस्या हमारे तहसील मंत्री राजेश डूडी के साथ आई,इस प्रकरण में सेलर के विरुद्ध शीघ्र कार्यवाही की जावे। ई टोकन का समय 3 दिनका किया जावे। सहकारी समिति में सभी प्रकार के खाद उपलब्ध कराए जावे, जिसमें डी ए पी खाद प्राथमिकता से उपलब्ध कराया जावे। सहकारी समितियां में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसानों को 0% ब्याज का लाभ नहीं मिल पा रहा है इसलिए सहकारी समितियों को पहली प्राथमिकता में खाद उपलब्ध कराया जावे। 15 दिन पूर्व आए तूफान में कई बिजली के खंबे टूट चुके हैं एवं तिरछे हो चुके हैं जिन्हें तुरंत सुधारा जावे।
ग्राम बिचछापुर में गोसर खेत लाइन के तार पिछले तीन बर्ष से जमीन पर पड़े हैं, इस लाइन को तुरंत सुधारी जावे। मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित कटौती बंद की जावे। मंडी में कई व्यापारियों के नाम से दो से तीन फड़ हैं पर्ची में व्यवस्थित फड़ का नाम लिखा जावे एवं फड़ पर नेम प्लेट लगाई जावे। सुनील सिंह मांगीलाल राजपूत ग्राम वघवाड़ की घर के सामने खड़ी पिकअप गाड़ी में चोर ने लकड़ी से कांच तोड़ दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जिसकी एफ आई आर टिमरनी थाने में 17 मई 2026 को कर चुके हैं परंतु आज दिनांक तक पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई, शीघ्र कार्यवाही की जावे ।
ज्ञापन देते समय भारतीय किसान संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र दोगने,दीपचंद नवाद, रेवा शंकर दोगने,रामकृष्ण राजपूत,राजेश डूडी, कुंवर सिंह राजपूत, जितेंद्र राजपूत,बलवीर राजपूत, मुकेश पटेल, अनिल दोगने, विष्णु मालाकार, राहुल बांके सहित कई किसान मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ