प्रदर्शनकारी महल गेट से रैली के रूप में बिजली कंपनी कार्यालय पहुंचे और अघोषित बिजली कटौती, बढ़े हुए बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद आम उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में वृद्धि हुई है, जिससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में प्रवेश करने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर शांत कराया। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर योजना की समीक्षा करने तथा उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
विधायक डॉ. दोगने ने कहा कि यदि आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी। वहीं प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ