प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी सुपरवाइजर ने फरियादी से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने खालवा क्षेत्र(रोशनी) में आयोजित एक मीटिंग के दौरान ही फरियादी को पैसे लेकर आने के लिए बुलाया था। जैसे ही फरियादी ने निर्धारित राशि आरोपी को सौंपी, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया।
फिलहाल लोकायुक्त टीम द्वारा हरसूद में ही आगे की कार्रवाई जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि रिश्वतखोरी के मामलों में अब किसी भी स्तर पर ढील नहीं दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

0 टिप्पणियाँ