Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रास्तों पर जेसीबी से खंती खुदवाकर बंद किये अवैध रेत माफियाओं के रास्ते जिला प्रशासन ने

● रास्तों पर जेसीबी से खंती खुदवाकर बंद किये अवैध रेत माफियाओं के रास्ते जिला प्रशासन ने

● कलेक्टर के आदेश पर तहसीलदार ने की कार्रवाई

● राजस्व विभाग ओर खनिज विभाग के अमले ने संयुक्त रूप से की खंती खुदवाने की कार्यवाही

अवैध रेत माफियाओं के द्वारा नर्मदा नदी से चोरी चुपे की जा रही रेत की चोरी की शिकायतों पर कलेक्टर अनुराग वर्मा के आदेश पर नर्मदा नदी से लगे ग्राम मनोहरपुरा, सुरजना के नर्मदा तट पर जेसीबी चलाकर राजस्व अमले ने मार्ग पर खंती खुदवाई और रेत चोरों का मार्ग बंद कर दिया। हालांकि कुछ दिन पूर्व भी राजस्व विभाग ने रास्ते पर खंती खुदवाई थें किंतु राजनैतिक संरक्षण प्राप्त अवैध रेत चोरी करने वाले रेत माफियाओं ने रास्ते फिर से चालू कर लिए थे।

गौरतलब है कि विगत 30 जून के बाद से रेत खनन का काम बंद होने के बाद भी रेत चोरों के हौसले बुलंद थे और उनके द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए अवैध रूप से रेत चोरी की जा रही थी। उक्त संबंध में रेत ठेकेदार उज्जवल सिंह चौहान की कंपनी के द्वारा लगातार अपनी शिकायतें विभाग को और उच्च स्तर पर की जा रही थी। राजस्व विभाग के द्वारा बनाए गए चेक पोस्ट से बचकर रेत चोरों द्वारा दूसरे रास्तों से रेत की चोरी की जा रही थी इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आज कलेक्टर हरदा अनुराग वर्मा के दिए गए आदेश अनुसार तहसीलदार हंडिया डॉ अर्चना शर्मा ने राजस्व विभाग के पटवारियों का दल गठित कर खनिज अमले के साथ मौके पर भिजवाया।

मौके पर पहुंचकर संयुक्त दल द्वारा जेसीबी मशीन के माध्यम से आवागमन के रास्ते को अवरुद्ध करते हुए सात – सात फिट गहरी खंती खोदी गई और अवैध रेत परिवहन के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। रेत चोरों द्वारा बनाए रास्ते पर फिर से गहरी नाली खोदकर रास्ता अवरुद्ध किया गया। ग्राम के कुछ लोगों ने वर्षाकाल में आने जाने की परेशानी बताते हुए विरोध किया किंतु प्रशासन के आगे उनकी कुछ नहीं चली। उक्त समस्त कार्यवाही के दौरान राजस्व विभाग से ग्राम पटवारी फूल सिंह उईके, राजीव जैन, रमेश नाग मौके पर मौजूद थे इनके साथ ही खनिज विभाग से एक अधिकारी और दो नगर सैनिक मौके पर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About