Hot Posts

6/recent/ticker-posts

● मॉडल मंडी एक्ट का विरोध, सामुहिक अवकाश पर रहेंगे मंडी कर्मचारी

● मॉडल मंडी एक्ट का विरोध
● 16 को सामुहिक अवकाश पर रहेंगे मंडी कर्मचारी

हरदा (विजय ठाकुर)- कृषि उपज मण्डियों में मॉडल मंडी एक्ट लागू किया जा रहा है। इस एक्ट के विरोध में मंडी के अधिकारी कर्मचारी उतर आए हैं। आज विरोध स्वरूप सँयुक्त संघर्ष मोर्चा मप्र मंडी बोर्ड भोपाल के आव्हान पर हरदा कृषि उपज मंडी समिति के अधिकारी कर्मचारियों ने अनुविभागीय अधिकारी एवं भारसाधक अधिकारी एचएस चौधरी को कृषि मंत्री कमल पटेल के नाम ज्ञापन सौपा।

मोर्चा के उपाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश भलावी ने कहा कि 16 जुलाई को मंडी के सभी अधिकारी कर्मचारी मॉडल मंडी एक्ट के विरोध में सामुहिक अवकाश पर रहेगें। इस मौके पर मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव, राजेंद्र पारे, चन्द्रप्रकाश भलावी, वीरेंद्र सिंह बाने, पीआर मोरे, शिवलाल चौधरी आदि मौजूद थे। इधर कृषि मंत्री श्री पटेल का कहना है कि इस एक्ट में किसानों, हम्मालों, तुलावटी ओर कर्मचारियों का पूरा ध्यान रखा गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About