Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बड़ी, 6 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

● हरदा जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बड़ी

● 6 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

● जनता में जागरूकता का अभाव, प्रशासन की चेतावनी पर नहीं रख रहे ध्यान

हरदा (विजय ठाकुर) – मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी ने बताया कि मंगलवार 14 जुलाई को 6 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें खेड़ीपुरा हरदा निवासी 55 वर्षीय पुरूष, ग्राम रेलवा हरदा निवासी 35 वर्षीय महिला, वार्ड नम्‍बर 9 टिमरनी निवासी 42 वर्षीय महिला, कुंज बिहारी कालोनी हरदा निवासी 18 वर्षीय पुरूष, महेन्द्रगांव सिराली निवासी 3 वर्षीय पुरूष एवं बड़ी सिंधी कालोनी हरदा निवासी 75 वर्षीय महिला शामिल हैं।

प्रशासन द्वारा आम जनता से सोशल डिस्टेंसिंग सहित मास्क अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की गई है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बनाए जा रहे कंटेनमेंट एरिया के लोगों को भी एतिहाद बरतते हुए घर में ही क्वॉरेंटाइन होने को कहा गया है। प्रायः देखा जा रहा है कि कंटेनमेंट एरिया के निवासी कुछ लोग चोरी-छिपे बाहर निकल रहे हैं और अन्य लोगों के बीच में आना-जाना कर रहे हैं । इससे कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा काफी बढ़ गया है। लोगों में अभी भी जागरूकता का अभाव है। जिसके चलते जिले में प्रतिदिन कोरोना के पेशेंट बढ़ते ही जा रहे हैं। अगर जनता द्वारा नियमों का पालन नहीं किया गया तो कोरोना केसेस की संख्या विस्फोटक हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About