● टिमरनी में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का आंकड़ा बड़ा
● वार्ड 9की महिला की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
● प्रशासन प्रभावित क्षेत्र में पहुंचा, प्रभावित क्षेत्र को किया कोरोंटाईन
टिमरनी ब्लाक में कुल पॉज़िटिव मरीजो की संख्या हुई 5 जिनमे दो अहलवाड़ा,व नगर के तीन मरीज शामिल है।आज प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के वार्ड 9 की 38वर्षीय 1महिला कोरोना पाजिटिव निकली। वार्ड 11में 3दिवस पूर्व पाजिटिव निकले पूर्व चिकित्सक के निवास पर करती थी उक्त महिला घरेलू कार्य। स्वास्थ विभाग ने उसी दिन से उक्त महिला को रखा है कोरोंटाईन सेंटर में,आज आई उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव। बीएमओ डॉ एमके चोरे ने बताया कि संक्रमित महिला को छात्रावास में बनाये गए कोरोंटाईन सेंटर में रखा गया था जिसकी पाजिटिव रिपोर्ट आने पर हरदा कोविड सेंटर पहुंचाया गया है साथ ही महिला के परिजनों के अलावा उसके सम्पर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है,एवं उनके सेम्पल भी लिए जा रहे ।सभी को कोरोंटाईन किया जाएगा।
जानकारी मिलते ही एसडीएम अंकिता त्रिपाठी वार्ड 9के प्रभावित क्षेत्र पहुंची निरीक्षण कर उपस्थित स्वास्थ, राजस्व एवं नगर प्रशासन अमले को दिए आवश्यक दिशानिर्देश।इस क्षेत्र के उस हिस्से में बेरिकेट्स लगाए गए। नगर के गाँधीचोक एवं गुर्जर होस्टल के पास बनाये गए कन्टेन्टमेंट क्षेत्र का भी निरीक्षण एसडीएम द्वारा किया गया।इस दौरान एसडीओपी आरके गहलोत,टीआई राजेश साहू,तहसीलदार धर्मेंद्र चौकसे,नायब तहसीलदार संदीप गोर,सीएमओ आरडी शर्मा,स्वास्थ निरीक्षक विजय दुबे सहित विभागीय अमला रहा मौजूद।
वही कलेक्टर अनुराग वर्मा ने भी ट्वीट के माध्यम से टिमरनी नगर वासियों व्यापारियों द्वारा स्वेच्छा से बाजार बंद किये जाने के निर्णय की सराहना की।ज्ञात हो कि नगर में संक्रमण की रोकथाम के प्रति नगरवासियों, व्यापारियों,मंडी समिति द्वारा सोमबार,मंगलवार को वाजार,गल्ला खरीदी कार्य बंद रखा गया है।सोमवार से आज तक वाजार पूर्णतः बंद है।प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि सभी सोशल डिस्टेंश में रहे,घरों से कम निकले,मास्क लगाए।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट
0 टिप्पणियाँ