Breaking News

करताना में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

करताना में 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

लोकमत चक्र.कॉम (www.lokmatchakra.com)

हरदा। करताना  निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति ने आज फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश पिता बाबूलाल जाट 42 वर्ष ने पारिवारिक कारणों के चलते अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया गया। साथ ही हरदा से  एफ एस एल की टीम पहुंची थी। पुलिस द्वारा आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुरेश का जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत उसके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को भी की थी। परन्तु कोई निराकरण नहीं होने से वह तनाव में रहता था। सम्भवतः इसी के चलते उनके द्वारा यह कदम उठाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं