Breaking News

साढ़े तीन सौ रुपये की चाँदी की अंगूठी खरीदी ओर हजारों के सोने के गहने चुराये

साढ़े तीन सौ रुपये की चाँदी की अंगूठी खरीदी ओर हजारों के सोने के गहने चुराये

सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र का पेंडल और कान की बाली चुरा ले गए चोर

हरदा। टिमरनी के एक सराफा व्यापारी को दो अज्ञात  बदमाशों ने हजारों रुपए का चूना लगा दिया। पहले तो उन्होंने 350 रुपये की एक चांदी की अंगूठी खरीदी, उसके बाद सोने के अन्य गहने दिखाने का कहकर हाथ की सफाई दिखा दी। 

टिमरनी के वार्ड क्रमांक 13 निवासी दीपक ज्वेलर्स के सुरेशचन्द्र सोनी ने पुलिस को की रिपोर्ट में बताया कि 4 जनवरी को लगभग 12 बजे जब में अपनी दुकान पर बैठा था तभी दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आये थे। उन्होंने चादी की अंगूठी दिखाने को कहा। उन्होंने एक अंगूठी पसंद कर उसके 350 रुपये भी दिये। बाद में सोने की अंगूठी, कान की बाली ओर मंगलसूत्र का पेंडल दिखाने को कहा। मैने यह तीनो गहने उन्हें दिखाया। इसे देखने के बाद उन्होंने यह तीनो गहने प्लास्टिक की एक डिब्बी में रखने लगे। जब उनसे कहा कि यह तीनों गहने एक डिब्बी में क्यों रख रहे हो तो वे बोले कि हमारी मैडम आएंगी फिर पसन्द करके ले जाएंगे। 

उन्होंने इसके लिए 1500 रुपये एडवांस भी दिये। व्यापारी ने बताया कि उन्होंने जो रुपये दिये थे उसे दराज में रख रहा था तभी वे दोनों मोटरसाइकिल लेकर चले गए। उनके जाते ही मैने उस प्लास्टिक की डिब्बी को खोलकर देखा तो उसमें सोने की अंगूठी, कान की बाली ओर मंगलसूत्र का पैंडल नहीं मिले। यह तीनों गहने वे लोग चुरा कर ले गए। इसके तुरंत बाद इस घटना की जानकारी आस पास के साथी दुकानदार को दी। हम सभी ने उन्हें खोजने का प्रयास किया मगर वह नहीं दिखे। पुलिस ने सुरेशचन्द्र सोनी की रिपोर्ट पर धारा 380 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

कोई टिप्पणी नहीं