Breaking News

आयकर विभाग ने वर्ष 2021 का नया ई-कैलेंडर जारी किया

आयकर विभाग ने वर्ष 2021 का नया ई-कैलेंडर जारी किया

करदाताओं को टैक्स से जुड़ी कुछ तारीखों को याद रखना काफी जरूरी है, जिससे आप अपने टैक्स से जुड़े काम को और भी आसान बना सकते हैं जानने के लिए पढ़िये....

आयकर विभाग ने साल 2021 का नया ई-कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसमें टैक्स से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है। इस कैलेंडर में विभाग ने लिखा है कि एक नए युग में आपका स्वागत है जहां कर प्रणाली निर्बाध, फेसलेस और पेपरलेस हो रही है। ऐसे में सभी करदाताओं को टैक्स से जुड़ी कुछ तारीखों को याद रखना काफी जरूरी है, जिससे आप अपने टैक्स से जुड़े काम को और भी आसान बना सकते हैं। नए कैलेंडर के जरिए आपको टैक्स रिटर्न फाइल करने में आसानी मिलेगी। इसके अलावा आप लेट फाइलिंग में होने वाली पेनाल्टी से बच सकते हैं।

जनवरी 2021

  • जनवरी 10: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए बिना ऑडिट वाले ITR फाइल करने के लिए बढ़ाई गई अंतिम तारीख है।
  • जनवरी 15: इनकम टैक्स एक्ट के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख।
  • जनवरी 15: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का क्वार्टर्ली स्टेटमेंट।
  • जनवरी 30: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए एकत्रित टैक्स के संबंध में क्वार्टर्ली TCS सर्टिफिकेट।
  • जनवरी 31: विवाद से विश्वास स्कीम (Vivad Se Vishwas Scheme) के तहत डिक्लेरेशन करने की अंतिम तारीख।
  • जनवरी 31: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए टीडीएस (TDS) डिपॉजिट का तिमाही विवरण

फरवरी 2021

  • फरवरी 15: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए ऑडिट वाले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की बढ़ाई गई तारीख।
  • फरवरी 15: 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त तिमाही के लिए क्वार्टर्ली TDS सर्टिफिकेट।

मार्च 2021

  • मार्च 15: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए एडवांस टैक्स की चौथी किस्त।
  • मार्च 31: असेसमेंट ईयर 2020-21 के लिए देरी से या संशोधित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख।
  • मार्च 31: वित्त वर्ष 2020-21 के लिए Q1 और Q2 के लिए जमा किए गए TDS/TCS का तिमाही विवरण।
  • मार्च 31: अतिरिक्त लेवी के बिना विवाद से विश्वास स्कीम के तहत भुगतान की अंतिम तारीख।
  • मार्च 31: आधार (Aadhaar) को पैन (PAN) से लिंक करने की अंतिम तारीख।

मई 2021

  • मई 15: 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS स्टेटमेंट को जमा करने की डेडलाइन।
  • मई 31: 31 मार्च , 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS स्टेटमेंट जमा करने की डेडलाइन।
  • मई 31: फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के संबंध में 285BA के तहत वित्तीय लेनदेन के विवरण प्रस्तुत करने की नियत तारीख।

जून 2021

  • जून 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स का पहला इंस्टॉलमेंट।
  • जून 15: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए कर्मचारियों को TDS सर्टिफिकेट- फॉर्म 16 (भुगतान किए गए वेतन के संबंध में)।
  • जून 15: 31 मार्च , 2021 को समाप्त तिमाही के लिए त्रैमासिक TDS सर्टिफिकेट (वेतन के अलावा)।

जुलाई 2021

  • जुलाई 15: 30 जून, 2021को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट।
  • जुलाई 30: 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट।
  • जुलाई 31: 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट
  • जुलाई 31: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख।

अगस्त 2021

  • अगस्त 15: 30 जून, 2021 को समाप्त हुई तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट।

सिंतबर 2021

  • सिंतबर 15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की दूसरी किस्त।
  • सिंतबर 30: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए ITR फाइल (कॉरपोरेट और नॉन-कॉरपोरेट) जिनके अकाउंट बुक को ऑडिट करने की जरूरत है।

अक्टूबर 2021

  • अक्टूबर 15: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट।
  • अक्टूबर 30: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TCS सर्टिफिकेट।
  • अक्टूबर 31: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS डिपॉजिट का स्टेंटमेंट।

नवंबर 2021

  • नवंबर 15: 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए TDS सर्टिफिकेट (सैलरी के अलावा)।
  • नवंबर 30: असेसमेंट ईयर 2021-22 के लिए आईटीआर (इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन या स्पेसिफाइड डोमेस्टिक ट्रांजैक्शन)।

दिसंबर2021

  • दिसंबर15: असेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए एडवांस टैक्स की तीसरी किस्त।

कोई टिप्पणी नहीं