Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री ने 20 लाख किसानों के खातों में 400 करोड़ रुपए की राशि की अंतरित

मुख्यमंत्री ने 20 लाख किसानों के खातों में 400 करोड़ रुपए की राशि की अंतरित

हरदा जिले के 18125 किसानों को मिलेगा लाभ


हरदा
। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दमोह में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 20 लाख किसानों के खातों में वन क्लिक के माध्यम से 400 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। योजना अंतर्गत जिले के 18125 किसानों के खातों में 2-2 हजार रूपए की राशि अंतरित की गई हैं।

 मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अन्तर्गत हितलाभ वितरण कार्यक्रम जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड एवं ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में  नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, सदस्य कृषि स्थाई समिति मनोहर पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राम कुमार शर्मा, अपर कलेक्टर जेपी सैयाम, संयुक्त कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल, उपसंचालक कृषि एम पी एस चंद्रावत सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी एवं कृषक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं किसानों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन को लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा एवं सुना गया।

 कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि शासन द्वारा चना उपार्जन के समय में संशोधन किया गया है, इससे चना उपार्जन में किसानों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हरदा के कृषकों द्वारा वेयरहाउस बनाए जा रहे हैं, जिससे जिले में भंडारण व्यवस्था दुरस्त होगी। शासन द्वारा वेयर हाउस निर्माण में सब्सिडी दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने किसान बिल एवं कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के लाभ बताए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ