Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजनीति में एक अच्छे व्यक्तित्व का अंत, नहीं रहे सांसद नंदकुमार सिंह चौहान

राजनीति में एक अच्छे व्यक्तित्व का अंत, नहीं रहे सांसद नंदकुमार सिंह चौहान

मेदांता दिल्ली में 15 दिन से थे भर्ती, आज अलसुबह ली अंतिम सांस

भोपाल - मध्यप्रदेश की राजनीति में एक अच्छे व्यक्तित्व का आज अंत हो गया। खंडवा से सांसद नंदकुमार सिंह चौहान मेदांता दिल्ली में 15 दिन से थे भर्ती, आज उन्होंने अलसुबह अंतिम सांस ली। 

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और खंडवा के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान हमारे बीच नहीं रहे हैं। आज अलसुबह मेदांता में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से वह कोरोना संक्रमित थे और डॉक्टरों के अनुसार उनके 90% फेफड़े संक्रमित हो गए थे।
 

उल्लेखनीय है कि उन्हें गत दिनों गंभीर हालत में भोपाल से दिल्ली एयरलिफ्ट करके ले जाया गया था। उन्हें दिल्ली में मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टरों की भरसक कोशिश के बाद भी वे  बचाये नही जा सके।

नंदकुमार सिंह चौहान भारत की सोलवीं लोकसभा के सांसद थे। स्वर्गीय चौहान की पार्थिव देह आज दोपहर एयर एंबुलेंस से खंडवा हवाई पट्टी लाई जाएगी और वहां से बुरहानपुर ले जाई जाएगी। अंतिम संस्कार गृह नगर शाहपुर में होना संभावित है।
 

नंदकुमार सिंह चौहान मध्य प्रदेश भाजपा में कई पदों पर रहे और अध्यक्ष मध्य प्रदेश भाजपा भी रहे। वे विधायक के साथ-साथ खंडवा लोकसभा क्षेत्र से कई बार सांसद चुने गए।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नंदकुमार सिंह चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की है और उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने चौहान के निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ