Breaking News

इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला की मौत, डॉक्टर हुआ फरार....

इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला की मौत, डॉक्टर हुआ फरार....

आक्रोशित परिजनों ओर ग्रामीणों ने घेरा डॉक्टर का क्लिनिक


लोकमतचक्र.कॉम।

हरदा : जिले के रहटगाँव तहसील अंतर्गत वनग्राम गोराखाल निवासी एक महिला की डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के बाद संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मृत्यु के बाद डॉक्टर अपना क्लिनिक छोड़कर फरार है गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वनग्राम गोराखाल निवासी उषा पति सीताराम उम्र लगभग 50 वर्ष को हल्का बुखार आ रहा था। वह डॉक्टर के पास आज इलाज कराने रहटगॉव आई थी। जहां डॉक्टर बी एस तंवर BEMS के क्लिनिक पर उसे इंजेक्शन लगाया गया। उसके बाद उसके मुंह से फेस आ गया। और कुछ ही देर में महिला की मृत्यु हो गई । 

महिला की मौत के बाद क्लिनिक के डॉक्टर तंवर मोके से फरार हो गया। इधर आसपास लोगो की भारी भीड़ लग गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। इधर परिजनों में भारी आक्रोश है। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले के खिरकिया में भी एक बंगाली डॉक्टर के द्वारा गलत जगह इंजेक्शन लगाने के बाद एक युवक की मौत हो गई थी। जिला मुख्यालय सहित अनेक स्थानों पर बंगाली डॉक्टर अपनी प्रेक्टिस कर रहे है इस ओर विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं है। जांच के नाम पर मात्र खानापूर्ति की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं