Breaking News

अब प्रदेश में भवन बनाने के लिए बनेगा MPBDC, सेटअप तैयार होने तक MPRDC करेगा काम

अब प्रदेश में भवन बनाने के लिए बनेगा MPBDC, सेटअप तैयार होने तक MPRDC करेगा काम

लोकमतचक्र.कॉम।

भोपाल : शिवराज कैबिनेट ने तय किया है कि प्रदेश में भवन निर्माण के लिए मध्यप्रदेश भवन विकास निगम (MADHYA PRADESH BUILDING DEVELOPEMENT CORPORTATION) ( MPBDC) के रूप में एक नवीन शासकीय कम्पनी बनेगी। कैबिनेट ने इसके गठन की सैद्धांतिक स्वीकृति है। नवीन कम्पनी के क्रियाशील होने तक MPRDC को अपने वर्तमान दायित्वों के साथ स्वीकृत पदों पर नियुक्ति/प्रतिनियुक्ति/संविदा/सेवाप्रदाता के रूप में चयन कर भवन निर्माण के कार्यों के क्रियान्वयन की स्वीकृति दी गई। परियोजना में डीपीआर, सुपरविजन कंसलटेंसी, प्रशासनिक एवं अन्य व्यय, वेतन-भत्ते के लिए निगम को परियोजना लागत पर निर्धारित 6 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज के रूप दिया जायेगा। कार्यों की आवश्यकता के दृष्टिगत स्वीकृत सेट-अप में ही विभिन्न जिलों में पृथक से परियोजना क्रियान्वयन इकाई खोलने एवं परियोजना पूर्ण होने के उपरांत उसे बंद करने का निर्णय लेने के लिए प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम को अधिकृत किया गया। 

14 से 28 जनवरी 2022 तक आनंद उत्सव

कैबिनेट के पहले मंत्रियों से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में 14 से 28 जनवरी 2022 तक आनंद उत्सव आयोजित किया जाएगा। हाल ही में वाराणसी में विभिन्न राज्य में संचालित नवाचारों पर हुए प्रस्तुतिकरण में मध्यप्रदेश की ओर से आनंद विभाग पर केंद्रित प्रस्तुतिकरण किया गया था। इसे विभिन्न राज्यों द्वारा बहुत सराहा गया। कई राज्य आनंद विभाग की गतिविधियों का अनुसरण करने के इच्छुक हैं। मुख्यमंत्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित कर रहे थे।

कोई टिप्पणी नहीं