Breaking News

लोक सेवा केन्द्र के संचालकों पर कलेक्टर ने लगाया अर्थदण्ड

लोक सेवा केन्द्र के संचालकों पर कलेक्टर ने लगाया अर्थदण्ड

लोक सेवा केंद्र पर जनता हो रही परेशान, कलेक्टर महोदय करें इनका औचक निरक्षण


लोकमतचक्र डॉट कॉम।

हरदा : जनता की सुविधा के लिए सरकार द्वारा बनाये गये लोकसेवा केंद्र जनता को सुविधा देने के स्थान पर जनता की परेशानी का नया केंद्र बन चुके है। जहां लोकसेवा केंद्र पर सर्वर का बहाना कर, कागजों में कमी बताकर आने वाली जनता को परेशान किया जाता हैं वहीं बार बार चक्कर लगवाने के बाद सुविधा देने के नाम पर कुछ केंद्रों पर अतिरिक्त शुल्क लेकर काम किया जा रहा है। अनेकों लोकसेवा केंद्र पर जनता की सुविधा की कोई व्यवस्था नहीं है।

हरदा जिले में आज कलेक्टर ऋषि गर्ग ने लोक सेवा केन्द्र के संचालन में अनुबंध की शर्तो का पालन न किये जाने के कारण हरदा व सिराली के 2 लोक सेवा केन्द्र संचालकों पर कुल 10 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया है। संचालक लोक सेवा केन्द्र हरदा नारायण पटेल पर 5000 रूपये तथा लोक सेवा केन्द्र सिराली के संचालक रूपसिंह राजपूत 5000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया है। दोनों ही लोक सेवा केन्द्र संचालकों को चेतावनी दी गई है कि लोक सेवा केन्द्र संचालन के लिये आर.एफ.पी. में वर्णित शर्तो के तहत निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप आवेदकों को सेवाओं की सही जानकारी प्रदान करते हुए उत्तम गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करें। इन केन्द्रों पर कलेक्टर श्री गर्ग को जिले के सभी लोकसेवा केंद्र का औचक निरक्षण करना चाहिए ताकि जनता को लूटने का केंद्र बन रही सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का नाम बदनाम ना हो।

कोई टिप्पणी नहीं