कुएं में मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त कर हत्या के मामले का किया पुलिस ने खुलासा

कुएं में मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त कर हत्या के मामले का किया पुलिस ने खुलासा

कुएं में मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त कर हत्या के मामले का किया पुलिस ने खुलासा 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा । गत दिवस नेशनल हाइवे पर स्थित ग्राम अतरसमा में मिली 20 वर्षीय नवयुवक की लाश की पहचान कर हत्या के मामले का खुलासा करने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि चचेरे भाई ने उसकी महिला मित्र से छेड़छाड़ करने पर भाई की कुएं में फेक कर हत्या कर दी थी ।


मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग हरदा हिमानी मिश्रा के निर्देशन एवं थाना प्रभारी कोतवाली हरदा निरीक्षक अनिल राठौर के मार्गदर्शन मे पुलिस टीम गठित की गई । घटना का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 11.02.2023 को थाना कोतवाली हरदा के टेलीफोन पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम अंतरसमा में रोड पास स्थित कुए में एक युवक की लाश पड़ी हुई है, सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये थाना प्रभारी कोतवाली मय पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुंचे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल भी मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना स्थल पहुंचे जिनसे दिशा निर्देश प्राप्त हुये। 

लाश को कुएं से निकालने पर मृतक लगभग 20 वर्षीय नवयुवक ज्ञात हुआ । जिसके संबंध में जिले के थानों मे कायम गुमशुदगी प्रकरणों से मिलान करने पर 28 जनवरी 2023 को समीपवर्ती थाना हण्डिया में योगेश पिता रामदास उम्र 20 साल जाति कोरकू निवासी ग्राम अनास थाना हंडिया का गुम इंसान प्रकरण कायम हुआ जो गुमशुदा के परिजनों को मौके पर तलब किया । जिन्होंने मृतक नवयुवक्त की पहचान योगेश कोरकू के रूप की। मामले में मर्ग प्रकरण कायम कर जांच में लिया व मृतक के परिजनों से पूछताछ की जिन्होंने बताया दिनांक 28.01.2023 को सुबह 9 बजे की बात है योगेश अपने चचेरे भाई महेंद्र बघेला के साथ उसकी मोटर साइकिल पर बैठकर अपनी मां सुशीला बाई को मजदूरी करने आने का बोलकर निकला था किन्तु पर वापस नही आया, महेंद्र से पूछने पर उसने योगेश को हरदा छोड़ना बताया। 


पूर्व मे कायम थाना हण्डिया के गुमशुदगी प्रकरण में भी महेन्द्र से बार बार पूछताछ की जा रही थी किन्तु वह पुलिस को गुमराह करते हुये गलत जानकारी दे रहा था। चूंकि मृतक के द्वारा आत्महत्या की गई हो ऐसे कोई साक्ष्य अथवा जानकारी मर्ग जांच में संज्ञान में नहीं आई, जिससे योगेश की मृत्यु संदेहास्पद पाई।  आखिरी बार मृतक के साथ रहने वाले उसके चचेरे भाई महेन्द्र बघेला को पुन तलब कर सख्ती से पूछताछ की गई। "जिसने बताया कि घटना दिनांक को वह मृतक योगेश व अपनी एक महिला दोस्त खुशी निवासी इंदौर के साथ था, दिनांक 24.01.2023 की रात्रि को ग्राम अतरसमा के पास इंदौर रोड पर निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के बाजू में पानी से भरे पुराने कुए के पास मृतक योगेश व अपनी महिला साथी को छोड़कर खाना लेने गया था कुछ समय बाद वापस आया तो खुशी ने योगेश द्वारा छेड़छाड़ करने की बात मुझे बताई ।‌जिससे मैंने नाराज होकर योगेश के साथ मारपीट शुरु कर दी। दोनों के बीच हाथों में मारपीट होने पर मैन गुस्से में जान से मारने की नियत से योगेश को कुए में ढकेल दिया, जिससे योगेश की मृत्यु हो गई ।

खुशी भी घटना की सारी बात जानती है। आरोपी महेन्द्र कोरकू को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया व आरोपी महेन्द्र की महिला साथी खुशी द्वारा पटना के संबंध में सब कुछ जानकारी होते हुये भी इतना गंभीर अपराध छिपाया गया, जिससे आरोपिया खुशी को भी इंदौर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई जिसने घटना के संबंध आरोपी महेन्द्र द्वारा बताई गई बातों की पुष्टी की है। जिस पर आरोपीगण के विरुद्ध अपराध धारा 302,201,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपीगण महेन्द्र पिता प्रकाशचंद्र बघेला जाति को उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम रेलवा थाना हण्डिया एवं खुशी पिता महेश उईके सम्र 19 वर्ष निवासी पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना हीरा नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें आज दिनांक को माननीय न्यायालय में पेश किया जाता है।

इस प्रकार एक कुए में मिली अज्ञात लाश की शिनाख्त कर मामले के सदस्पद होने पर बारीकी से पूछताछ कर हत्या के मामले के पर्दापाश व आरोपीगण की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा निरीक्षक अनिल राठौर, उप निरो, दिनेश रावत, सउनि संजय ठाकुर, सउनि प्रदीप रघुवंशी थाना हण्डिया), सतनि रामभोग शर्मा(धानाडिया), प्र.आर. रविन्द्र यादव, प्र. आर. तुषार धनगर आर. शैलेन्द्र परमार, आर. मुकेश वर्मा, म आर. विजयलक्ष्मी रघुवंशी, म. आर. कायनात खान वाहन चालक सउनि दीपक यादव द्वारा सराहनीय भूमिका निभाई गई है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...