किसान की ट्राली से रूपयों से भरा थैला चुराने वाले अज्ञात चोर पर किया पुलिस कप्तान ने इनाम घोषित
लोकमतचक्र डॉट कॉम।
हरदा । जिले के छीपाबड़ थाना अंतर्गत विगत दिवस एक कृषक का रुपयों से भरा थैला चुराने वाले अज्ञात चोर पर पुलिस कप्तान मनीष अग्रवाल ने ₹10000 का इनाम घोषित किया है।
उक्त संबंध में जानकारी देते हुए श्री अग्रवाल ने बताया कि थाना छीपाबड में दिनांक 17.03.2023 को फरियादी कमलसिंह पिता लक्ष्मणसिंह राजपूत उम्र 67 साल निग्राम सारसूद ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 17.03.2023 को उसने कृषि उपज मंडी खिरकिया में 1,90,000/- रूपये का सोयाबीन बेचा था। जिसके रुपये प्राप्त कर हरे रंग के थैले जिस पर कमाण्डर लिखा है में रखकर कृषि उपज मंडी खिरकिया से अपने गांव सारसूद जा रहा था, तभी दोपहर 03.30 से 04.00 बजे के बीच की बात है उसने सिंध वाले बाबा बाजू से खली की दूकान से एक बोरी खली खरीदी और रूपये का बैला ट्राली में ही रखा था। दूकानदार को खली के पैसे देकर जैसे ही रूपये का थैला देखा तो ट्राली में थैला नही था। थैले 1.90,000/- रूपये नगदी एवं बैंक पासबुक पेनकार्ड, आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका थी जिसे कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना छीपाबड में अज्ञात आरोपी के अपराध क्रमांक: 126/ 2023 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।