Breaking News

पांच पति वाली द्रौपदी की जो दुर्दशा हुई वैसे ही BJP की दुर्दशा हो रही-रघुनंदन शर्मा

पांच पति वाली द्रौपदी की जो दुर्दशा हुई वैसे ही BJP की दुर्दशा हो रही-रघुनंदन शर्मा

भोपाल । पूर्व सांसद और बीजेपी के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा ने संगठन की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि पार्टी में संवाद की कमी है। प्यारे लाल खंडेलवाल, कुशाभाऊ ठाकरे के समय कार्यकर्ता की सुनी जाती थी लेकिन कार्यकर्ता की अब सुनने वाला कोई नही हैै। उन्होंने यह भी कहा कि पहले पार्टी में हाईकमान होता था जो सबकी बात सुनकर निर्णय लेता था। अब तो पार्टी में कोई हाईकमान ही नहीं है।

उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि हमारे यहाँ पार्टी में 5 -5 प्रदेश प्रभारी हं। ये 5 प्रभारी भी प्रभावशाली ढंंग से संगठन चला रहे हैं, ऐसा नहीं दिखता है और यही कारण है कि कहीं न कहीं संवाद हीनता की स्थिति पैदा हो रही है। पांच पति वाली द्रोपदी की जो दशा हुई है वैसे ही पार्टी की दुर्दशा हो रही है। पूर्व मंत्री दीपक जोशी के कांग्रेस में जाने को लेकर शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता और नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने के पीछे भी संवाद की कमी नजर आई है। इसी संवादहीनता की कमी के चलते पिछले विधानसभा चुनाव में हम हारे थे। 2018 में कांग्रेस नहीं जीती थी बल्कि हम हारे थे। अभी भी समय है पार्टी संगठन को कार्यकर्ताओं की समस्या समझना चाहिए, उनसे संवाद करना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं