Breaking News

पिछड़ा वर्ग को देंगे 27 प्रतिशत आरक्षण, मप्र बना गया है घोटाला प्रदेश, माफ़िया राज में लुट रही है जनता : कमलनाथ

पिछड़ा वर्ग को देंगे 27 प्रतिशत आरक्षण, मप्र बना गया है घोटाला प्रदेश, माफ़िया राज में लुट रही है जनता : कमलनाथ 

लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल/ शाजापुर । मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद हो गया है। प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे के बाद कांग्रेसियों का जोश उफ़ान पर है। महाकौशल, बुंदेलखंड, ग्वालियर-चम्बल के बाद अब ताबड़तोड़ रैली और सभा से मालवांचल में सियासत का पारा गर्म है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जहां सीधे कार्यकर्ताओं तक पहुंच रहे हैं, वहीं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जनसभाओं में जनता से मुख़ातिब हो रहे हैं।


बुधवार को शाजापुर जिले के अकोदिया मंडी में जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी द्वारा आयोजित जनसभा में कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मप्र घोटाला प्रदेश बन गया है। उज्जैन के महांकाल लोक से लेकर खनन, भर्ती के साथ दर्जनों घोटाले सबके सामने हैं। महंगाई से हर वर्ग परेशान है और जनता कांग्रेस की तरफ देख रही है। हमारी सरकार बनेगी तो सभी वर्गों को राहत के साथ पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने 18 वर्षों में बेरोजगारी, महंगाई, माफ़िया राज और भ्रष्टाचार के सिवा कुछ नही दिया। सामाजिक तानाबाना बिगाड़ा और भाईचारे की सांझी विरासत को चोट पहुंचाई है। पूर्व मुख्यमंत्री राज्य के साथ केंद्र सरकार पर भी बरसे और कहा कि भाईचारे को तोड़ने वालों के राज में मणिपुर सुलग रहा है, पंजाब में खालिस्तान के नारे लग रहे हैं। महंगाई के साथ देश हर तरफ हिंसा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। उधर प्रदेश में बाल अपराध और आदिवासी अत्याचार की बाढ़ आई हुई है।

पांच वचन कर रहे जनता को आकर्षित

मप्र में सिंधिया की बगावत के बाद सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा कमलनाथ प्रदेश में वापसी के लिए कोई कसर नही रख रहे हैं और सभाओं में वायदों के बजाये वचन दे रहे हैं। कांग्रेस ने जनता की रग को भांपते हुए महिलाओं को डेढ़ हज़ार रुपए महीना देने के साथ पांच सौ रुपये में घरेलु गैस सिलेंडर देने का वचन दिया है। जबकि किसानों का कर्ज़ माफ़ करने और 100 यूनिट बिजली बिल माफ़ और 200 यूनिट हाफ करने को प्रदेश की जनता के सामने वचन के रूप में रखा है। कांग्रेस के इन पंच वचन का लोगों में असर भी दिखाई पड़ रहा। खासकर महिला मतदाता इसके प्रति खासी आकर्षित हैं। बुधवार को अकोदिया की सभा में आई महिलाओं की संख्या ने भी चोंकाया। इसके पूर्व कभी कांग्रेस के आयोजन या सभाओं में इतनी बड़ी तादात में महिलाओं की मौजूदगी नही देखी गई।

भारी जनसमुदाय की उपस्थित से कांग्रेसियों का जोश उफान पर

शाजापुर जिले की प्रमुख मंडी अकोदिया में हुई जनसभा में उम्मीद से ज्यादा लोगों की उपस्थित ने कांग्रेसियों का जोश उफान पर ला दिया है। बताया गया कि लगभग 40 हज़ार से ज़्यादा लोगों की सभा में मौजूदगी रही। शुजालपुर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार चुनाव में कांग्रेस की पराजय होती रही है। यही वजह है कि जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने यहां अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। सभा में आसपास की शाजापुर और कालापीपल विधानसभा से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस मौक़े पर प्रभारी रामनिवास रावत, पूर्व सांसद विधायक सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक हुकुम सिंह कराड़ा, राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव महेन्द्र जोशी, विधायक कुणाल चौधरी, जिला प्रभारी जय प्रकाश शास्त्री, सह प्रभारी मकसूद अली, प्रवक्ता शहरयार खांन, रामवीर सिंह सिकरवार, ब्लाक अध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, हाजी सेठ इब्राहिम पठान, नवीन दरबार, वीरेंद्र परमार, राजकुमार कराड़ा, अजब सिंह परमार, विष्णु परमार, पूर्व सरपंच दरबार सिंह, अमर सिंह बकानी, एडवोकेट गोविंदपाल सिंह सोनगरा, अर्जुन सिंह राजपूत, विकास सिसोदिया, शादाब अली, इरशाद खांन, प्रवक्ता गोविंद शर्मा, विजेंद्र लाला जाट, भरत बैरागी, इरशाद नागौरी, आजाद मंसूरी सहित प्रदेश एंव जिले के वरिष्ठ नेता एंव कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन एआईसीसी सचिव महेन्द्र जोशी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं