Breaking News

MP सरकार फिर लेगी 2 हजार करोड़ का बाजार से कर्ज 31 अक्टूबर को

MP सरकार फिर लेगी 2 हजार करोड़ का बाजार से कर्ज 31 अक्टूबर को 


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार आगामी 31 अक्टूबर को रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से अपनी गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर 2 हजार करोड़ रुपयों का बाजार से नया कर्ज उठायेगी। इस कर्ज का पूर्ण भुगतान 14 साल बाद किया जायेगा और इस बीच साल में दो बार कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा। वर्तमान वित्त वर्ष में राज्य सरकार गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय कर कुल सत्रह हजार करोड़ रुपयों का कर्ज ले चुकी है तथा नया 2 हजार करोड़ रुपयों का कर्ज मिलकार यह राशि 19 हजार करोड़ रुपये हो जायेगी। राज्य सरकार पर कर्ज का कुल भार 3 लाख 31 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा का है।

कोई टिप्पणी नहीं