हरदा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतों का लेखा-जोखा, किस प्रत्याशी को मिले कितने मत जानने के लिए पढ़े...

हरदा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतों का लेखा-जोखा, किस प्रत्याशी को मिले कितने मत जानने के लिए पढ़े... हरदा से डॉ. दोगने व टिमरनी से अभिजीत

हरदा जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों के मतों का लेखा-जोखा, किस प्रत्याशी को मिले कितने मत जानने के लिए पढ़े...

हरदा से डॉ. दोगने व टिमरनी से अभिजीत शाह निर्वाचित


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। विधानसभा निर्वाचन के लिये मतगणना पॉलिटेक्निक कॉलेज में सम्पन्न हुई। मतगणना के बाद हरदा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. आर.के. दोगने तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी श्री अभिजीत शाह निर्वाचित घोषित किये गये। रिटर्निंग अधिकारी हरदा आशीष खरे ने विजेता अभ्यर्थी डॉ. दोगने को निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इसी तरह टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी महेश बड़ोले ने विजेता अभ्यर्थी अभिजीत शाह को निर्वाचित होने संबंधी प्रमाण-पत्र प्रदान किया। इस दौरान प्रेक्षक हरदा हनीश छाबड़ा, प्रेक्षक टिमरनी नरिन्दर सिंह बाली, कलेक्टर ऋषि गर्ग, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। 

हरदा विधानसभा क्षेत्र

 हरदा विधानसभा में मतगणना के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी डॉ. रामकिशोर दोगने को 94553 मत मिले, जिसमें इवीएम के 93485 व डाक मतपत्र 1068 शामिल है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी कमल पटेल को 93683 मत मिले, जिसमें 408 डाक मतपत्र भी शामिल है। बहूजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी प्रहलाद पेंटर को कुल 1166 मत मिले, जिसमें 7 डाक मतपत्र भी शामिल है। जनता कांग्रेस के अभ्यर्थी परसराम हीरे को कुल 887 मत मिले, जिसमें 2 डाक मतपत्र भी शामिल है। आम भारतीय पार्टी के अभ्यर्थी सुनिल कुमार को कुल 171 मत मिले। आजाद समाज पार्टी के अभ्यर्थी सोहन उमरिया को कुल 655 मत मिले, जिसमें 5 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी गीता कमल पाण्डे को कुल 130 मत मिले, जिसमें 1 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी योगिता कांताराम दूधवाल को कुल 164 मत मिले। निर्दलीय अभ्यर्थी राजेश कर्मा को कुल 1520 मत मिले, जिसमें 6 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय अभ्यर्थी रोहित सोदे को कुल 870 मत मिले। निर्दलीय अभ्यर्थी एड्व्होकेट लोकेश कुमार तिवारी को कुल 414 मत मिले, जिसमें 2 डाक मतपत्र भी शामिल है। नोटा को कुल 2357 मत मिले जिसमें 16 डाक मतपत्र शामिल है। 

टिमरनी विधानसभा क्षेत्र

 टिमरनी विधानसभा में मतगणना के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अभ्यर्थी अभिजीत शाह को 76554 मत मिले, जिसमें 630 डाक मतपत्र शामिल है। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी संजय शाह को 75604 मत मिले, जिसमें 385 डाक मतपत्र भी शामिल है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी नंदकिशोर बैठे को कुल 1159 मत मिले, जिसमें 4 डाक मतपत्र भी शामिल है। गण सुरक्षा पार्टी के अभ्यर्थी भाउलाल उइके को कुल 444 मत मिले, जिसमें 3 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी जयकुमार उइके को कुल 757 मत मिले, जिसमें 2 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश मसकोले को कुल 3562 मत मिले, जिसमेें 61 डाक मतपत्र भी शामिल है। निर्दलीय अभ्यर्थी लक्ष्मण धुर्वे को कुल 837 मत मिले। नोटा को कुल 2561 मत मिले जिसमें 14 डाक मतपत्र शामिल है।


Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...