व्यापारियों को समय के हिसाब से बदलना होगा : बी.सी.भरतिया

व्यापारियों को समय के हिसाब से बदलना होगा : बी.सी.भरतिया कैट ने नई टेक्नोलॉजी एवं व्यापारी की चुनौतियों पर किया सेमीनार

व्यापारियों को समय के हिसाब से बदलना होगा : बी.सी.भरतिया

कैट ने नई टेक्नोलॉजी एवं व्यापारी की चुनौतियों पर किया सेमीनार


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। व्यापारियों को समय के अनुरूप बदलना होगा,नहीं तो हम भी एचएमटी घड़ी,नोकिया मोबाइल एवं एम्बेसडर कार की तरह हो जायेंगे उक्त बात कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने कही। उक्त जानकारी देते हुए कैट हरदा के जिलाध्यक्ष सरगम जैन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने कहा कि हमें सोचना होगा कि अपने व्यापार को पूरी तरह से बैंक ट्रांजेक्शन के साथ करना पड़ेगा एवं गवर्नमेंट की फोरमेलिटी को ऑनलाईन करना आना चाहिए। श्री भरतिया ने कहा कि नये युग को देखते हुए हमने कभी यह नहीं सोचा कि हम अपने बच्चों को इतनी शिक्षा दें कि वे हमसे अलग ना हों।आज बड़ी एज्युकेशन के कारण बच्चे हमसे दूर हो रहे हैं यानि कि या तो वह हायर एज्युकेशन लेने के बाद अपने पारिवारिक व्यापार में आना छोटा समझते हैं या फिर शहर छोड़कर नौकरी के लिए अन्य शहरों में कष्ट पाते हैं,लेकिन स्वतंत्र रहना चाहते हैं।


कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारे यहां 7 पीढ़ी का प्रावधान है।चौथी पीढ़ी हम खुद होते हैं और 3 पीढ़ियां हम आगे देखते हैं। यह तभी संभव है जब हम 21 वर्ष की आयु में अपने पुत्र-पुत्रियों का विवाह कर दें।लेकिन आज इसके विपरीत 30-30 वर्ष में शादियां हो रही हैं।हमारी एक पीढ़ी कम हो रही है।श्री भरतिया कैट द्वारा आयोजित प्रांतीय सेमीनार (वर्चुअल) को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि अब नगदी लेनदेन का महत्व खत्म हो जायेगा।हमें सारा व्यापार एक नम्बर में करना होगा।तभी हम अपनी वैलेंसशीट मजबूत कर सकते हैं और व्यापार की प्रगति कर सकते हैं।सेमीनार के प्रारंभ में कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।

कैट म.प्र. के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि यह आवश्यक है कि हम नई टेक्नोलॉजी को अपनायें और व्यापार में होने वाली चुनौतियों के संबंध में समय-समय पर विचार करें।अब हम अकेले ही व्यापार को संभालने के लिए संसाधनों का उपयोग करें। इंटरनेट,लॉजिस्टिक यह जीवन के अभिन्न अंग हैं।हमें व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ऑफलाईन के साथ ऑनलाईन बिजनेस करना पडेगा।कार्यक्रम का संचालन निरुपमा मालपानी ने किया,जबकि अतिथि परिचय निधि अग्रवाल ने दिया।इस अवसर पर कैट के संयुक्त अध्यक्ष सुनील अग्रवाल,महिला विंग की स्टेट कोर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान, डॉ. शिखा पांडवीय,मंजरी श्रीवास्तव,मनोज चौरसिया हरदा ज़िला अध्यक्ष सरगम जैन,महामंत्री राजेश अग्रवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...