Breaking News

भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला महामंत्री बने कंडारे

भारतीय सफाई मजदूर संघ जिला महामंत्री बने कंडारे


लोकमतचक्र डॉट कॉम।  

हरदा : भारतीय सफाई मजदूर संघ संबध्द भारतीय मजदूर संघ का एकदिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम भोपाल में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि  भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले,भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमर महतेल रहे। इस दौरान भारतीय सफाई मजदूर संघ की नई कार्यकारिणी घोषित हुई। जिसमें हरदा भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोनी एवं सफाई मजदूर संघ के  जिलाध्यक्ष मकबूल खान की अनुशंसा पर हरदा जिले से शिवम् कंडारे को जिला महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्ति शिवम् कंडारे को भारतीय मजदूर संघ के जिलामंत्री मुकेश निकुम, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शंकर बुनकर, जिलाध्यक्ष शिव कुमार सोलंकी  अखिल भारतीय बाल्मिकी समाज जिलाध्यक्ष कुलदीप  कलोशिया, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र जी गोहर ने शुभकामनाएं  दी।


कोई टिप्पणी नहीं