Breaking News

फटाखा फैक्ट्री हादसा : आरोपी राजू अग्रवाल की संपत्ति कुर्क, 30 दिन बाद होगी नीलामी, करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क

फटाखा फैक्ट्री हादसा : आरोपी राजू अग्रवाल की संपत्ति कुर्क, 30 दिन बाद होगी नीलामी, करीब 6 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

हरदा। बैरागढ़ की पटाखा फैक्ट्री में 20 दिन पहले हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी राजेश उर्फ राजू अग्रवाल की तीन जगहों की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर ली है। 30 दिन बाद संपत्ति की नीलामी होगी। नीलामी के लिए एक दो दिन में विज्ञप्ति जारी होगी। मिलने वाली राशि एनजीटी की गाइड लाइन अनुसार प्रभावितों को दी जाएगी। राजू की हरदा, हंडिया व खिरकिया में अचल संपत्ति मिली है। 14 बैंक खाते मिले हैं। जिनमें करीब एक करोड़ रुपए हैं। तीन जगहों पर करीब 6 करोड़ रुपए की अचलसंपत्ति कुर्क की है। 

'जप्त बारूद होगा' नष्ट : राजू अग्रवाल की पटाखा फैक्ट्री से करीब 40 करोड़ रुपए का बारुद जब्त किया गया है। जिसे कोर्ट ने नष्ट करने की अनुमति दे दी है। एनजीटी व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाइन लाइन अनुसार विशेषज्ञों की देखरेख में प्रोटोकॉल अनुसार इसे नष्ट किया जाएगा। मप्र में नष्ट की जाने वाली यह अब तक की संभवतः सबसे बड़ी मात्रा होगी।


14 खाते सीज किए : हरदा, हंडिया, खिरकिया में अचल संपत्ति मिली है जिसे अटैच किया है। 14 बैंक खाते सीज किए हैं। नीलामी में मिलने वाली राशि एनजीटी के निर्देशानुसार बांटी जाएगी। - आदित्य सिंह, कलेक्टर, हरदा

कोई टिप्पणी नहीं