मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के चुनाव हुए सम्पन्न, सुधीर नायक होंगे पुनः अध्यक्ष आलोक वर्मा सचिव

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के चुनाव हुए सम्पन्न, सुधीर नायक होंगे पुनः अध्यक्ष आलोक वर्मा सचिव शेष पदाधिकारियों की होगी शीघ्र घोषणा, उसके लिए

मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ के चुनाव हुए सम्पन्न, सुधीर नायक होंगे पुनः अध्यक्ष आलोक वर्मा सचिव

शेष पदाधिकारियों की होगी शीघ्र घोषणा, उसके लिए अध्यक्ष को अधिकृत किया गया


लोकमतचक्र डॉट कॉम। 

भोपाल। मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ की  25 सदस्यीय नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति की बैठक आज 14 फरवरी को पूर्वाह्न 11बजे वल्लभ भवन क्रमांक 01 के कक्ष क्रमांक 128 में निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह यादव और सहायक निर्वाचन अधिकारी आशीष सोनी द्वारा आहूत की गई।बैठक में सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।बैठक के प्रारंभ में सरस्वती पूजन उपरांत निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचन प्रमाणपत्र दिये गये। तत्पश्चात् राजकुमार पटेल एवं सतीश शर्मा द्वारा सुधीर नायक को संघ का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वीकार किया। सुधीर नायक आठवीं बार मंत्रालय संघ के अध्यक्ष बनाये गये हैं।

श्री नायक ने आलोक वर्मा को सचिव बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने अध्यक्ष को अधिकृत किया कि वे शेष पदाधिकारियों की सूची बनाकर आगामी बैठक में अनुमोदन हेतु रखेंगे।अध्यक्ष तथा सचिव के निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण होने के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का वल्लभभवन क्रमांक 01 के मुख्य द्वार पर मंत्रालय के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। 

मुख्य द्वार पर बड़ी संख्या में मंत्रालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित जनसमूह के निर्वाचन प्रक्रिया और परिणामों की जानकारी दी। तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुधीर नायक ने सभा को संबोधित अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी। मंत्रालयीन अधिकारियों कर्मचारियों की लंबित समस्याओं पदोन्नति चौथा समयमान सचिवालय भत्ता इत्यादि के लिए नये सिरे से संघर्ष छेड़ने का आव्हान किया।

अध्यक्ष श्री नायक ने कहा कि शीघ्रलेखक भी हमारे भाई हैं वे शीघ्रलेखक संघ के माध्यम से संघर्ष करेंगे और बाकी अधिकारी कर्मचारी इस संघ के माध्यम से संघर्ष करेंगे।आपस में एक दूसरे का सहयोग करेंगे। सुधीर नायक ने यह भी कहा कि शीघ्रलेखक संघ के चुनाव कई सालों से नहीं हुए हैं।शीघ्रलेखक संघ के चुनाव भी शीघ्र कराए जाने की जरूरत है। सभा को राजकुमार पटेल, आशीष सोनी, आलोक वर्मा, बारेलाल ने भी संबोधित किया। पहली बार चुनाव जीते कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय भी कराया गया। तत्पश्चात् नवनिर्वाचित कार्यकारिणी परंपरानुसार बाजे गाजे के साथ सामने पार्क में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा के पास पहुंची और सरदार पटेल प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण के बाद गेट नंबर 06 के पास स्थित श्री गणेश मंदिर में मिष्ठान वितरण किया गया जो देर शाम तक चलता रहा। 

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी शीघ्र ही मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से भेंट कर मंत्रालयीन समस्याओं के निराकरण की मुहिम शुरू करेगी। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में सुधीर नायक, राजकुमार पटेल, आलोक वर्मा, राजेश कौल (अवर सचिव), एल एस धुर्वे (अनुभाग अधिकारी) सतीश शर्मा हरिशरण द्विवेदी दयानंद उपाध्याय(सहायक अनुभाग अधिकारी) श्रीमती साधना मिश्रा (सहायक अनुभाग अधिकारी), संतोष बड़ोदिया (सहायक अनुभाग अधिकारी,  ठाकुरदास प्रजापति, श्रीमती दीप्ति बच्चानी, मतीन खान, चंदा मरावी, नीलेश पटवा, अनिल मंडलोई प्रहलाद, उईके मंगल सोनवाने, विकास नोरंग, श्याम बिहारी दुबे, नरेश सोनी(सहायक अनुभाग अधिकारी) दिलीप सोनी(सहायक अनुभाग अधिकारी) हरीश बाथम विक्रम बाथम, बादामी लाल राजपूत शामिल हैं। उक्त जानकारी राजकुमार पटेल,प्रवक्ता मंत्रालय सेवा अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा दी गई ।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...