Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरिद्वार में चमका हरदा जिले के ग्राम बड़नगर का लाल: हर्षल ने जीता शालेय राष्ट्रीय कुश्ती में स्वर्ण पदक

हरदा। हरिद्वार में गत दिवस आयोजित शालेय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खिरकिया तहसील के ग्राम बड़नगर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हर्षल पिता भजन सारण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने परिवार, क्षेत्र और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।

हर्षल की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस सफलता को उनके कठोर परिश्रम, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया जा रहा है। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभागियों के बीच हर्षल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर परिवारजनों एवं समाज के लोगों ने हर्षल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही गुरु जंभेश्वर भगवान एवं माँ नर्मदा से उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

नीमगांव के कब्बड्डी कोच रामजीवन गोदारा ने बधाई देते हुए कहा कि हर्षल की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए उत्साहित होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About