गेहूं खरीदी में स्लॉट की समस्या से नाराज किसानों का आंदोलन जारी, 24 घंटे से जिला पंचायत परिसर में धरना, प्रशासन अलर्ट; भारी पुलिस बल तैनात

गेहूं खरीदी में स्लॉट की समस्या से नाराज किसानों का आंदोलन जारी, 24 घंटे से जिला पंचायत परिसर में धरना, प्रशासन अलर्ट; भारी पुलिस बल तैनात


हरदा। जिला पंचायत परिसर में किसानों का धरना-प्रदर्शन पिछले 24 घंटे से लगातार जारी है। अपनी मांगों को लेकर किसान डटे हुए हैं और उन्होंने रात भी जिला पंचायत परिसर में ही बिताई। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों से लगातार बातचीत कर समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि गेहूं खरीदी के दौरान स्लॉट नहीं मिलने और उपज के समय पर उपार्जन नहीं होने से परेशान किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में किसान जिला पंचायत परिसर में पहुंचे और जनसुनवाई के दौरान प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ पहुंचे और खरीदी प्रक्रिया में आ रही परेशानियों को अधिकारियों के सामने मजबूती से रखा।

किसानों का कहना है कि स्लॉट आवंटन में देरी और तकनीकी समस्याओं के कारण उनकी फसल समय पर नहीं बिक पा रही है, जिससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि खरीदी प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया जाए तथा सभी किसानों को समय पर स्लॉट उपलब्ध कराया जाए।

इसी मांग को लेकर किसान पिछले 24 घंटे से जिला पंचायत परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने रात भी धरनास्थल पर बिताई और अपनी मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

धरना-प्रदर्शन में प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के भाई रामशंकर पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने भी गेहूं उपार्जन नहीं होने और किसानों को समय पर सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई तथा किसानों के समर्थन में धरने में भाग लिया। क्षेत्र के विधायक आर के दोगने, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने भी धरना प्रदर्शन में उपस्थित होकर किसानों की मांग का समर्थन किया ।

जनसुनवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिया। अधिकारियों ने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और स्लॉट आवंटन प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाया जाएगा।

फिलहाल जिला पंचायत परिसर में किसान अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं। आंदोलन को देखते हुए पूरे क्षेत्र में स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...