मप्र शासन लोक शिक्षण संचालनालय ने इस विषय को संज्ञान में लेकर प्रदेश भर के जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षायें पर्युषण पर्व के दौरान न रखी जावें, इस सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी निर्णय लेते हुए जिला स्तर पर आदेश जारी करें। (संलग्न आदेश की प्रति देखें।)
उल्लेखनीय है कि पूज्य निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभयसागर जी महाराज की प्रेरणा और प्रयास से इस विषय पर विशेष ध्यान केंद्रित कर विभिन्न जिलों के बाद अब मप्र शासन ने भी सकारात्मक कदम उठाया है।
अब सभी स्थानों की जैन समाज को जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी से अनुरोध करना होगा। चूंकि मप्र शासन द्वारा जिला स्तर पर जिला शिक्षा अधिकारी को अधिकृत किया गया है ऐसे में जिला शिक्षा अधिकारी सहजता से आदेश जारी कर सकते हैं। पूज्यवर मुनिश्री द्वारा भी सभी समाजजन को त्वरित सक्रिय होने हेतु संकेत दिए गए हैं। यदि मांग ही नहीं की गई तो आदेश जारी होना संभव नहीं होगा।