स्वामित्व रजिस्ट्री में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, एसडीएम को चेतावनी; दो तहसीलदारों को नोटिस, पटवारी की गैरहाजिरी पर निलंबन के निर्देश

स्वामित्व रजिस्ट्री में लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, एसडीएम को चेतावनी; दो तहसीलदारों को नोटिस, पटवारी की गैरहाजिरी पर निलंबन के निर्देश


कलेक्टर ने कहा- समय-सीमा में पूरा करें शत-प्रतिशत काम, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

हरदा। स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही और धीमी प्रगति को लेकर कलेक्टर कुमार सत्यम ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को खिरकिया, टिमरनी और हंडिया तहसीलों में राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों की बैठक लेकर कलेक्टर ने कामकाज की समीक्षा की। टिमरनी में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर उन्होंने सीधे अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए एसडीएम को चेतावनी पत्र जारी करने और दो तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए। वहीं बैठक से अनुपस्थित रहने वाली पटवारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश देकर स्पष्ट कर दिया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए कि स्वामित्व रजिस्ट्री का काम निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। जिन गांवों में रजिस्ट्री की प्रक्रिया अधूरी है, वहां आने वाली तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं को तत्काल दूर कर काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि केवल कागजी प्रगति नहीं, बल्कि धरातल पर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

टिमरनी में ढिलाई मिली तो अधिकारियों पर कार्रवाई

टिमरनी में समीक्षा के दौरान स्वामित्व रजिस्ट्री कार्य में शिथिलता सामने आने पर कलेक्टर ने एसडीएम टिमरनी असवनराम चिरामन को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। वहीं तहसीलदार टिमरनी देवशंकर धुर्वे और तहसीलदार रहटगांव शंकर सिंह रघुवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए कहा। इतना ही नहीं, नांदवा की पटवारी उमा चंदेरी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर उनके निलंबन की कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

आधार-समग्र अपडेट नहीं तो अटक सकती है रजिस्ट्री

कलेक्टर ने स्वामित्व रजिस्ट्री में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर करने के लिए आधार ऑपरेटरों और संबंधित कर्मचारियों को फील्ड में उतारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हितग्राहियों के आधार कार्ड और समग्र आईडी का अपडेशन, ई-केवाईसी तथा आधार से मोबाइल नंबर लिंक कराने का काम अभियान चलाकर तेजी से पूरा किया जाए। इन प्रक्रियाओं के अधूरे रहने से रजिस्ट्री में देरी नहीं होनी चाहिए।

तीन तहसीलों में बैठक, हरदा में अपर कलेक्टर ने की समीक्षा

खिरकिया में आयोजित बैठक में खिरकिया और सिराली तहसीलों के पटवारी शामिल हुए। टिमरनी में टिमरनी एवं रहटगांव तहसीलों के पटवारियों के साथ समीक्षा की गई, जबकि हंडिया तहसील के पटवारियों की बैठक भी आयोजित हुई। हरदा तहसील के पटवारियों की समीक्षा अपर कलेक्टर अनुपमा चौहान ने की।

बैठकों में संबंधित अनुभागीय राजस्व अधिकारी, तहसीलदार एवं पटवारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्ययोजना बनाकर स्वामित्व रजिस्ट्री का लक्ष्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.
NextGen Digital Welcome to WhatsApp chat
Howdy! How can we help you today?
Type here...