Hot Posts

6/recent/ticker-posts

8 मरीज़ों ने किया कोरोना को परास्त

● 8 मरीज़ों ने किया कोरोना को परास्त

● 8 मरीज़ स्वस्थ होकर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए

हरदा जिले में आज गुरुवार को 8 कोरोना संक्रमित मरीज़ कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होकर जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। डॉक्टर्स एवं समस्त मेडिकल टीम के समर्पण एवं सेवाभाव तथा इन मरीज़ों के हौसलों के फलस्वरूप 8 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं।

इन मरीज़ों में रौनक विहार कॉलोनी हरदा निवासी 62 वर्षीय पुरुष, अन्नापुरा निवासी 54 वर्षीय पुरुष, खेड़ीपुरा निवासी 20 वर्षीय महिला, सिंधी कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय महिला एवं 37 वर्षीय पुरूष, खेड़ीपुरा निवासी 65 वर्षीय पुरुष, वॉर्ड क्रमांक 12 टिमरनी निवासी 12 वर्षीय बालिका एवं टिमरनी की ही 37 वर्षीय महिला शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ किशोर कुमार नागवंशी, सिविल सर्जन डॉ शिरीष रघुवंशी एवं आरएमओ डॉ मनीष शर्मा द्वारा डिस्चार्ज हुए मरीज़ों को आवश्यक दवाईयां दी गई तथा 14 दिनों तक होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About