Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दस लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले विदेशी ठग गिरफ्तार

● दस लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले विदेशी ठग गिरफ्तार
● हरदा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

हरदा। ऑनलाइन ठगी के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकांश मामलों में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाती है। ठगी का शिकार हुए लोग शिकायत के अलावा कुछ भी नहीं कर पाते। हरदा पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में बड़ी सफलता अर्जित की है। 1000000 रुपए की ठगी करने वाले दो विदेशी नागरिकों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने आज ऑनलाइन के माध्यम से हुई ठगी की इस घटना का पर्दाफाश किया है।

उल्लेखनीय है कि 30 मई को सिविल लाइन थाने में एक फरियादी द्वारा ऑनलाइन ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल द्वारा इस हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने सीसीटीवी कैमरे, ए टी एम, बैंक आदि में खोजबीन शुरू कर मामले की तह तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। गिरफ्तार किए गएआरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

पकड़े गए आरोपियों से अन्य मामलों में भी खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक तरुण सिंह चौहान,सहायक उपनिरीक्षक मनोज दुबे, आरक्षक तुषार धनगर, शेलेन्द्र परमार, राजन सिंह ठाकुर आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About