● टिमरनी नगर सहित अन्य ग्रामों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण
● 4 लोग हुए संक्रमित,प्रशासन मौके पर पहुंचा
अनुविभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा। एक सप्ताह पहले कोरोना का संक्रमण टिमरनी ओर अहलवाड़ा तक सीमित था। किन्तु अब अन्य स्थानों पर भी फेल रहा। आज आई जांच रिपोर्ट में 4 नए केस सामने आए हैं।जिसमे टिमरनी वार्ड 12 में जहाँ कल 1 युवक संक्रमित हुआ था उसी के घर 1 महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। नये पॉजिटिव में ग्राम निमाचा में 24 वर्षीय युवक, रहटगांव राजवाड़ा चोक में पंचायत कर्मी 1 युवक ओर ग्राम मोहनपुर में 1युवक संक्रमित हुआ।
बीएमओ डॉ एम.के. चोरे ने जानकारी देते हुए बताया कि संक्रमण से सुरक्षा स्वयं के द्वारा ही हो सकती है। जनता को घर से बाहर अनावश्यक नहीं निकला चाहिए, स्वास्थ विभाग द्वारा तथा प्रशासन द्वारा बताई जा रही गाइडलाइन का पालन सभी को करना होगा तभी कोरोना कोविड -19 से सुरक्षित रह सकते है। कोरोना संक्रमण आज रहटगांव तक पहुंच गया। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन अमला संक्रमित क्षेत्रों में पहुंचा। संक्रमित मरीजो को कोविड केयर सेंटर लाया जा रहा तथा उनके परिजनों , सम्बन्धितों से जानकारी लेकर सेम्पल लिए जा रहे व उन क्षेत्रों को सेनेटराइज्ड कर सभी को कंटेंटमेंट एरिया घोषित कर एरिये को सील किया जा रहा है।
– टिमरनी से संवाददाता सन्दीप अग्रवाल की रिपोर्ट✍🏻
0 टिप्पणियाँ