Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हरदा जिले में आज फिर 10 कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुए

● हरदा जिले में आज फिर 10 कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुए

हरदा जिले में आज फिर 10 कोरोना पॉजिटिव प्राप्त हुए हैं। 20 जुलाई को मिले 10 मरीजों में 2 टिमरनी, 1 रहटगांव, 1 सिराली तथा 6 हरदा में संक्रमित पाये गये है। हरदा जिले में कोरोना मरिजों की संख्या बढ़ कर 151 हुई जिसमें 74 स्वस्थ, 72 मरीज सक्रिय वही 5 की मौत हो चुकी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर किशोर कुमार नागवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज 20 जुलाई को भोपाल एम्स सुबह 10 सैंपल रिपोर्ट प्राप्त हुई है । जिसमें से 10 रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है। उन्होंने बताया कि आज पाए गए कोरोना पॉजिटिव लोगों में क्रमशः 20 वर्षीय पुरुष वार्ड नंबर 28 हरदा, 35 वर्षीय पुरुष साईं आर्य कॉलोनी हरदा, 11 वर्षीय बालक निवासी सिराली, 50 वर्षीय महिला वार्ड नंबर 12 टिमरनी, 36 वर्षीय पुरुष रहटगांव निवासी, 26 वर्षीय ग्राम नीमचा टिमरनी, 20 वर्षीय महिला विष्णुपुरी कॉलोनी हरदा, 48 वर्षीय पुरुष विष्णुपुरी कॉलोनी हरदा, 17 वर्षीय महिला विष्णुपुरी कॉलोनी हरदा, 17 वर्षीय महिला तवा कॉलोनी हरदा के निवासी है।

शासन के कठोर प्रयासों के पश्चात भी जनता की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता की लापरवाही के चलते प्रशासन असहाय सिद्ध हो रहा है । जिसका परिणाम है कि जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जनता द्वारा अभी भी अगर सावधानी और सतर्कता नहीं रखी तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

About