Breaking News

24 सितंबर से मंडी के व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर मध्यप्रदेश सकल अनाज महासंघ के आह्वान पर की जा रही हड़ताल ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा भी कर रहा हड़ताल का समर्थन मंडी सचिव ने किसानों से किया आग्रह आगामी आदेश तक अपनी उपज मंडी में ना लाएं

24 सितंबर से मंडी के व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

मध्यप्रदेश सकल अनाज महासंघ के आह्वान पर की जा रही हड़ताल

ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा भी कर रहा हड़ताल का समर्थन

मंडी सचिव ने किसानों से किया आग्रह आगामी आदेश तक अपनी उपज मंडी में ना लाएं 

हरदा। मध्य प्रदेश सकल अनाज महासंघ इंदौर के आव्हान पर कृषि उपज मंडियों में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल का ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन हरदा द्वारा भी समर्थन किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने एक पत्र स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति हरदा को भी दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मंडी व्यापारी 9 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिसके चलते मंडी में घोष विक्रय  कार्य बंद रहेगा। 

मंडी सचिव संजीव श्रीवास्तव ने इस हड़ताल को देखते हुए किसानों से आग्रह किया है कि वे इस अवधि में अपनी कृषि उपज विक्रय हेतु मंडी में ना लाएं। हड़ताल समाप्त होने पर इसकी सूचना अलग से दी जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं