Breaking News

मुख्यमंत्री से भेंट के पश्चात मिले आश्वासन से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ एवं अन्य राजस्व संघो के अधिकारियो/कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

मुख्यमंत्री से भेंट के पश्चात मिले आश्वासन से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ एवं अन्य राजस्व संघो के अधिकारियो/कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त 


भोपाल - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट के पश्चात मिले आश्वासन से राज्य प्रशासनिक सेवा संघ एवं अन्य राजस्व संघो के अधिकारियो/कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा जिले के चौरई एसडीएम के साथ कांग्रेस नेता बंटी पटेल ने मुख पर कालीक पोतकर अभद्रता की थी जिससे नाराज होकर प्रदेश के उक्त अधिकारी, कर्मचारी संघ के सदस्य सामुहिक अवकाश पर चले गए थे।

उक्त जानकारी देते हुए संघ की महासचिव मलिका निगम नागर ने बताया कि आज मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से मिलने पहुंचे कर्मचारियों के संघ ने चर्चा के दौरान उनके समक्ष संघ की मांगो कों रखा गया। जिसमें समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटों/SDM को व्यवहारिक सुरक्षा की दृष्टि से मल्टीकलर बत्ती/बीकेन लाईट की व्यवस्था प्रदाय की जाने हेतु उच्च स्तर पर चर्चा कर निर्देश दिए जाने हेतु आश्वासन दिया । उन्होंने ज्ञापन लेने की प्रक्रिया में सुधार करने के निर्देश दिए है। 

विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घटनाओं की रोकथाम के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारियों / समस्त कार्यपालक मजिस्ट्रेटो को एक चार की गार्ड प्रदाय करने हेतु आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं ।

उन्होंने बताया कि हड़ताल दिवस को सामूहिक अवकाश में परिवर्तित करने हेतु अनुमति प्रदाय की गई । लंबित मांगो की सुनवाई हेतु मंत्री मंडल की उप समिति गठित करने के निर्देश दिए गए हैै।  संघ की महासचिव मलिका निगम नागर ने समस्त राजस्व अमला एवं संघो का आभार व्यक्त करते हुए तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री चौहान का ह्दय से धन्यवाद करते हुए हडताल समाप्ति करने की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं